पुलिस ने रिसैप्शन पार्टी से ही गिरफ्तार किया दूल्हा, हैरान करने वाला है पूरा मामला

punjabkesari.in Sunday, Apr 04, 2021 - 04:53 PM (IST)

जालंधर (माही): थाना मकसूदां के अधीन कुंज इलाके में चल रही विवाह पार्टी में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस ने पार्टी में पहुंच कर दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल मकसूदां के पोल्ट्री फार्म मालिक की तरफ से विवाह से तीन बाद रिसैपशन स्वागत पार्टी रखी गई थी। जिस में 100 से 150 लोग शामिल थे। कोरोना नियमों का उल्लंघन करने के चलते पुलिस ने दूल्हे को रिसैपशन पार्टी से ही गिरफ़्तार कर लिया। हालांकि बाद में जमानत होने के बाद पुलिस की तरफ से उक्त को छोड़ दिया गया।

क्या कहना है पुलिस का?
इस संबंधी ए.ऐस.आई. सुखविन्दर सिंह ने बताया कि शनिवार रात लगभग सवा 10 बजे वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान उनको किसी ने सूचना दी कि कोठी नंबर 208 के रहने वाले विष्णुकांत कंबोज ने अपने मकान के बाहर काफ़ी भीड़ इकट्ठी की हुई है। इस दौरान जब पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि उसने अपने घर के बाहर विवाह की रिसैपशन पार्टी रखी है। जिसमें 100 से 150 लोग शामिल थे। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के कारण वैसे भी जालंधर में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ़्यू लगाया गया है और इस समय दरमियान कोई प्रोग्राम नहीं किया जा सकता।

लिहाजा कोरोना नियमों का उल्लंघन होने के चलते विष्णुकांत खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ़्तार कर लिया गया। जबकि मौके पर ही एक व्यक्ति की तरफ से उसकी जमानत दे दी गई। पुलिस ने कहा कि कोरोना महामारी के फैलाव को रोकने के लिए सरकार की तरफ से सख़्त निर्देश दिए गए हैं। लोगों को भी चाहिए कि कोरोना नियमों की पालना की जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई नियमों की पालना नहीं करता है तो उस खिलाफ सख़्त कार्यवाही की जाएगी।

Content Writer

Tania pathak