Jalandhar : विजीलैंस द्वारा गिरफ्तार ATP की बढ़ीं मुश्किलें, भेजा इतने दिनों के रिमांड पर
punjabkesari.in Thursday, May 15, 2025 - 06:43 PM (IST)

जालंधर : विजीलैंस द्वारा गिरफ्तार जालंधर नगर निगम ए.टी.पी. सुखदेव वशिष्ट की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार सुखदेव वशिष्ट का विजीलैंस ने 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। सुखदेव को आज जालंधर सिविल जज रीत बरिंद्र सिंह धालीवाल की कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें 2 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। सुखदेव को गत दिवस ही विजीलैंस ने गिरफ्तार किया है।
बता दें कि सुखदेव वशिष्ट, जोकि सैंट्रल हलके से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा का करीबी बताया जा रहा है और कई बड़े घोटालों में उनका नाम सामने आया है, जिसके बाद विजीलैंस ने गत दिवस जालंधर नगर निगम में दबिश देकर वहां से ए.टी.पी. सुखदेव वशिष्ट को गिरफ्तार किया है। सुखदेव पर आरोप लगे हैं कि उन्होने जानबूझ कर अर्जियों को मंजूरियां देने में देरी की और उसके बदले मोटी रकम वसूल की है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि ए.टी.पी. ने एक मालमे को मंजूरी देने के लिए उनसे 30000 रुपए रिश्वत मांगी है। फिलहाल भ्रष्टाचार के इस खेल में आरोपी की और भूमिका बारे पता लगाने की कोशिशें जारी हैं, जिस बारे आने वाले समय में खुलासे हो सकते हैं।