जन आक्रोश रैली लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की शुरुआत: वेरका

punjabkesari.in Thursday, Apr 26, 2018 - 09:47 PM (IST)

अमृतसर: पंजाब कांग्रेस प्रवक्ता विधायक राजकुमार वेरका ने कहा कि 29 अप्रैल को दिल्ली में होने जा रही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जन आक्रोश रैली आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरूआत है। 

डा. वेरका ने कहा कि गांधी की अगुवाई में होने वाली इस रैली के लिए कांग्रेस की पंजाब इकाई पूरे दमखम के साथ जुट गई है। कार्यकतत्र्ताओं को रैली में भेजने के लिए ट्रेन बुक करवाई गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की यह रैली अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के अभियान का शुरुआत है। उन्होंने कहा कि पूरे देश और पंजाब के सभी दलित भाईचारा कांग्रेस पार्टी के साथ है। 

डा. वेरका ने बताया कि हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) की साजिश के तहत दलितों के इन्साफ के लिए बने कानून को कमजोर करने की कोशिश की गई। सिर्फ कांग्रेस पार्टी ने इसका विरोध किया और सड़कों पर उतरकर दलितों की पैरवी कर रही है। डॉक्टर वेरका ने लोगों से अपील की है कि वे कांग्रेस अध्यक्ष की ललकार को सुनने के लिए 29 अप्रैल को दिल्ली पहुंचे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News