चन्नी के गढ़ में AAP का बड़ा दांव: जसवीर गढ़ी ने SC आयोग छोड़ा, संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2026 - 05:19 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब की सियासत में एक बार फिर बड़ी हलचल देखने को मिली है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के गढ़ 'चमकौर साहिब' को भेदने के लिए अपनी बिसात बिछा दी है। पार्टी ने पंजाब राज्य अनुसूचित जाति (SC) आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी को चमकौर साहिब का नया हलका इंचार्ज नियुक्त किया है। इस बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी को संभालने के लिए जसवीर सिंह गढ़ी ने 26 अगस्त की शाम को ही SC आयोग के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके ठीक अगले दिन 27 अगस्त को पार्टी ने उनकी नई भूमिका का आधिकारिक ऐलान किया।

गढ़ी ने खुद किया खुलासा
चंडीगढ़ में आज (28 अगस्त को) मीडिया से बात करते हुए जसवीर सिंह गढ़ी ने अपनी इस नई पारी पर से पर्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का दिल से धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने मुझे पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हलके चमकौर साहिब में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है।गढ़ी को यहाँ तैनात कर AAP ने साफ कर दिया है कि आगामी चुनावों में यहाँ मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor