कोरोना के खौफ में राम रहीम की रिहाई के विचार पर जत्थेदार ने जताया रोष

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2020 - 03:39 PM (IST)

अमृतसर: एक तरफ  जहां पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के कारण कोहराम मचा हुआ है। वहीं हरियाणा सरकार की तरफ से कोरोना के खौफ में ही डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पैरोल देने पर विचार किया जा रहा है। इस पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने रोष व्यक्त किया है।

जत्थेदार का कहना है कि एक तरफ जहां कोरोना के बावजूद बंदी सिखों की रिहाई नहीं हो रही है। वहीं अब राम रहीम को पैरोल देने पर विचार करना उचित नहीं है। यह निंदनीय है। जत्थेदार ने अंदेशा जाहिर करते कहा  कि डेरा प्रमुख राम रहीम को पैरोल देने से पंजाब और हरियाणा में शांति का मौहाल खराब हो सकता है। जत्थेदार ने अपील की है कि सिख कौम की भावनायों को ध्यान में रखते हुए राम रहीम को  पैरोल न दी जाए।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News