ईसाई धर्म का प्रतिनिधिमंडल जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत से मिला, इन मुद्दों पर की चर्चा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 07, 2022 - 11:08 PM (IST)

अमृतसर : मसीही महासभा पंजाब कैथोलिक चर्च आफ इंडिया, चर्च आफ नार्थ इंडिया और सात चर्चों का सांझा वफद अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह व केसगढ़ साहिब के ज्ञानी रघबीर सिंह की अगुवाई में सिख चिंतकों से मिला। इस मीटिंग दौरान अंधविश्वस के जाल में फंसाकर धर्मांतरण, गुरबाणी का अपमान, सिख सिद्धांतों के बारे में झूठा प्रचार व भोले भाले लोगों के शोषण बारे आदि मुद्दों पर चर्चा की। 

इस दौरान जालंधर के बिशप एंजेलिनो रवीनो ग्रेसियस ने कहा कि नकली पादरियों का ईसाई धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। इस दौरान फैसला लिया गया कि फर्जी पादरियों की पहचान के लिए एक सर्कुलर जारी किया जाएगा, जिसमें फर्जी पादरियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Content Writer

Subhash Kapoor