सिखों व हिंदुओं का जबरन धर्म परिवर्तन करवाने को लेकर जत्थेदर हरप्रीत सिंह ने दिया यह बयान

punjabkesari.in Tuesday, Aug 30, 2022 - 05:32 PM (IST)

अमृतसर: जबरन धर्म परिवर्तन को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से फर्जी पादरियों द्वारा पंजाब के भोले-भाले सिखों और हिंदुओं को गुमराह करके धर्म परिवर्तन  करवाया जा रहा है। जोकि भारतीय संविधान के अनुसार गैर-कानूनी है। उन्होंने कहा कि यह सब सीमावर्ती इलाकों में हो रहा है जो निकट भविष्य में पूरे भारत और पंजाब के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है।

जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने कहा कि निहंग सिंह पिछले 6 महीनों से इस पाखंड के खिलाफ पुलिस को दरखास्त दे रहे थे लेकिन पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। निहंग सिंह ने जब इन पाखंडियों को अपने स्तर पर रोकने की कोशिश की तो पुलिस ने करीब 150 निहंगों पर धारा 195 के तहत मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने कहा कि यह कदम निहंग सिंह ने तब उठाया जब पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मांग की कि इन पर्चों को जल्द रद्द किया जाए, नहीं तो श्री अकाल तख्त साहिब बड़ा कदम उठाएंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।

उन्होंने कहा कि अधिकांश पिछड़े वर्ग के हिंदुओं और सिखों को धर्म परिवर्तन के लिए निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने पंजाब और भारत के सभी संगठनों से अनुरोध किया है कि भारतीय संविधान संबंधित धारा के अनुसार  इन पाखंडियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जत्थेदार ने कहा कि कई महीनों से निहंग सिंह और ईसाई समुदाय के बीच झड़प की खबरें सामने आती रहती हैं। गत दिन अमृतसर के गांव ददुआं में निहंग सिंह और ईसाई समुदाय के लोगों के बीच झड़प हुई थी और कई लोग घायल भी हुए थे। निहंग सिंहों का आरोप था कि पादरी जबरन धर्म परिवर्तन करवा रहे थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News