धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर जत्थेदार भौर गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Sep 08, 2018 - 12:28 AM (IST)

बंगा(भटोआ): सोशल मीडिया पर जत्थेदार सुखदेव सिंह भौर की ओर से बरगाड़ी में संत रामा नंद जी के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल अभद्र शब्दावली के चल रहे वीडियो को आधार बना कर गुरु रविदास समाज के कुछ व्यक्तियों ने आज थाना सिटी बंगा में जत्थेदार सुखदेव सिंह भौर विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज करवाया। इसके बाद देर रात आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले में गुरु रविदास समाज के सतपाल साहलों व प्रिया बंगा व उनके समर्थकों का कहना है कि सुखदेव सिंह भौर ने उनकी कौम के शहीद संत रामा नंद जी डेरा सच्च खंड बल्ला के बारे में बहुत अपमान जनक शब्दावली का इस्तेमाल किया। जिसके साथ उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची, जिसको लेकर उनकी पूरी कौम आहत है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि संत रामा नंद जी की वियना (ऑस्ट्रिया) में हत्या हुई थी। इस हत्या के पीछे भी उन्हें सुखदेव सिंह भौर का हाथ होने का शक है। उन्होंने इसके लिए भी जांच की मांग की। 

वहीं इस मामले में बंगा की डी.एस.पी. दीपिका सिंह के साथ संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने दोनों शिकायतों के आधार पर जत्थेदार सुखदेव सिंह के विरुद्ध धारा 295ए तथा 66ए आईटी एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया था। उन्होंने बताया कि देर रात भौर की गिरफ्तारी हो गई है। 
 

Vaneet