जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने संगत को समर्पित किया नानकशाही कैलेंडर

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2020 - 07:14 PM (IST)

अमृतसर(अनजान): श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सचिवालय में आज नानकशाही संवत 552 (सन् 2020 -21) का कैलेंडर संगत को समर्पित किया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) की धर्म प्रचार कमेटी द्वारा प्रकाशित कैलेंडर इस बार एस.जी.पी.सी. के 100 साला स्थापना दिवस को समर्पित किया गया है। 
 

छह पन्नों के कैलेंडर पर एस.जी.पी.सी. के अधीन गुरुद्वारों, शैक्षिक अदारों, गुरमति विद्यालयों, मिशनरी कालेजों, मैडीकल और इंजीनियरिंग कालेजों की तस्वीरें हैं। हर पन्ने पर दो-दो महीनों का विवरण है। इस मौके पर ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि संगत नानकशाही कैलेंडर के अनुसार ही गुरु पर्व और ऐतिहासिक दिवस मनाए। इस दौरान बाबा बलबीर सिंह प्रमुख बुड्ढा दल, बाबा अवतार सिंह सुरसिंह, भाई रजिन्दर सिंह मेहता, मंगविन्दर सिंह खापडख़ेड़ी, मनजीत सिंह, अमरजीत सिंह चावला, राम सिंह, अजायब सिंह अभ्यासी, गुरिन्दरपाल सिंह गोरा, महेन्दर सिंह आहली, मनजीत सिंह बाठ आदि मौजूद थे। 

swetha