पावरकॉम की बड़ी कार्रवाई : रिटायरमेंट से 2 दिन पहले JE बर्खास्त, हैरान कर देगा मामला

punjabkesari.in Saturday, Jan 06, 2024 - 03:07 PM (IST)

पटियाला : पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) की मैनेजमेंट ने राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरु की मुहिम के चलते हलका बरनाला के उप-मंडल भदौड़ में तैनात सहायक जे.ई.  गुरदीप सिंह को रिटायरमेंट से 2 दिन पहले बर्खास्त कर दिया है। गुरदीप सिंह पर पावरकॉम ने 5 करोड़ 37 लाख का हिसाब-किताब मैनेजमेंट को पेश न करने पर कोताही करने का आरोप लगाया है।    

पावरकॉम मैनेजमेंट ने सहायक जे.ई. को कुछ समय पहले बाकायदा तौर पर बेनियमी की सूची भी जारी की थी, जिसके तहत 32 लाख 22 हजार रुपये सरकारी स्टोर से निकलवाए गए सामान में गड़बड़ थी। इस पर बिना स्टोर से निकलवाए बहुत सारे ट्रांसफार्मर वापस नहीं किए। केबलें भी इधर-उधर हुई। बिना पास करवाए स्टोरों से सामान निकलवाया गया। इस तरह पोलों में भी बड़े स्तर पर गड़बड़ हुई। सारी गड़बड़ियों का लेखा-जोखा 5 करोड़ 32 लाख रुपए बनता है। पावरकॉम मैनेजमेंट ने इस सहायक जे.ई. को बहुत बार बकायदा तौर पर नोटिस जारी किए कि वह सारी गड़बड़ियों का लेखा-जोखा पावरकॉम को पेश करे पर यह सहायक जे.ई. पेश नहीं कर सका।        

पावरकॉम ने बकायदा तौर पर इसके लिए मुख्य इंजीनियर के नेतृत्व में एक जांच कमेटी भी बनाई थी, जिसने इस कर्मचारी को अलग-अलग 2 दर्जन के करीब घपलों और हेराफेरी के आरोप में बर्खास्त करने की सिफारिश की। बीते दिन इस कर्मचारी को डब्ल्यू. ई.डी. के आदेशों के अनुसार बर्खास्त कर दिया है।     

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

 


 

News Editor

Kalash