5 हजार रुपए रिश्वत लेते ‘बिजली बोर्ड का जे.ई.’ गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Feb 02, 2021 - 09:23 AM (IST)

बठिंडा(विजय): विजीलैंस विभाग ने जे.ई. को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। 

एस.एस.पी. विजीलैंस नरिन्द्र भार्गव ने बताया पंजाब पावरकाम लि. के सब डिवीजन शहरी मंडल में मौड़ मंडी के अधीन पड़ते जोधपुर और राजगढ़ कुबे फीडर के जे.ई. मनमोहन सिंह को दलजीत सिंह निवासी जोधपुर से 5000 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए विजीलैंस टीम के इंस्पैक्टर अमनदीप सिंह ने गिरफ्तार किया है। जे.ई. उक्त राशि ट्रांसफार्मर तबदील करने के बदले किसान से मांग रहा था। इसमें विजीलैंस टीम ने ट्रैप लगाकर जे.ई. को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Sunita sarangal