JEE Advanced के Candidates जरा ध्यान दें...आज 5 बजे तक कर सकेंगे ये काम

punjabkesari.in Monday, Jun 12, 2023 - 08:14 AM (IST)

लुधियाना: जे.ई.ई. एडवांस्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ ट्रेनिंग (आई.आई.टी.) गुवाहाटी ने जे.ई.ई. एडवांस्ड-2023 की आंसर-की आज जारी कर दी है। आंसर-की को आधिकारिक वैबसाइट पर जारी किया गया है।

इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वैबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर आंसर-की को चैक व डाऊनलोड कर सकते हैं। बता दें कि जे.ई.ई. एडवांस के लिए 1,89,744 कैंडीडेटस ने रजिस्ट्रेशन करवाई थी जिनमें से 1,80,226 कैंडीडेट्स दोनों पेपरों के लिए शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक जारी की गई आंसर-की के खिलाफ आपत्ति रेज करने के लिए ऑब्जैक्शन विंडो को खोल दिया है। जो कैंडिडेट्स जारी की गई आंसर-की से संतुष्ट नहीं है, वे सभी 12 जून को शाम 5 बजे तक आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपना ऑब्जैक्शन रेज कर सकते हैं।

इन Steps को फॉलो करके ऑब्जैक्शन कर सकते हैं कैंडिडेट्स

  • सबसे पहले आई.आई.टी. जे.ई.ई. की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध फीडबैक लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार लॉगइन विवरण दर्ज कर सकते हैं।
  • सबमिट पर क्लिक करें और उस प्रश्न का चयन करें जिसके लिए आप आपत्ति उठाना चाहते हैं।
  • फिर उत्तर डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • एक बार हो जाने के बाद प्रोसैसिंग फीस का भुगतान करें।
  • आखिरी में कन्फर्मेशन पेज डाऊनलोड करें और एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News