JEE एडवांस्ड के परिणाम आज 10 बजे होंगे जारी, काऊंसलिंग प्रक्रिया कल से

punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2020 - 08:55 AM (IST)

लुधियाना(विक्की): आई.आई.टी. दिल्ली की ओर से ज्वाइंट एंट्रैंस एग्जामिनेशन (जे.ई.ई.) एडवांस्ड के परिणाम 5 अक्तूबर को सुबह 10 बजे जारी किए जाएंगे।  आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जे.ई.ई. एडवांस्ड के लिए अपीयर होने वाले 2.5 लाख कैंडीडेट्स में से 1.60 लाख (1,60,831) ने ही इसके लिए आवेदन किया था। 

इनमें से 96 प्रतिशत कैंडीडेट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। आई.आई.टी. दिल्ली ने आधिकारिक नोटिस जारी किया कि जे.ई.ई. एडवांस्ड में सफल घोषित होने वाले कैंडीडेट्स को काऊंसलिंग के बाद आई.आई.टीज में प्रवेश मिलेगा। इसके लिए काऊंसलिंग की प्रक्रिया 6 अक्तूबर से प्रारंभ होगी। सभी जे.ई.ई. (एडवांस्ड) के सफल कैंडीडेट्स को ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी में खुद को रजिस्टर्ड करना होगा। सीटें मैरिट के आधार पर अलॉट की जाएंगी। 

Vatika