JEE Main 2022: जानिए आवेदन, पात्रता एवं पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी

punjabkesari.in Thursday, Dec 09, 2021 - 03:07 PM (IST)

नई दिल्ली: एन.टी.ए (नैशनल टेस्टिंग एजेन्सी) JEE Main 2022 का आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी करेगा। आवेदन पत्र इस महीने के अंत तक जारी किया जाएगा। परीक्षा से संबंधित सभी जानकारियां जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट  jeemain.nta.nic.in या nta.ac.in पर जारी कर दी जाएंगी। JEE Main परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित करवाई जाती है जो देश के IIT, NIT और अन्य निजी कालेजों स्नातक इंजिनीरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं। JEE Main परीक्षा प्रत्येक वर्ष एनटीए (NTA) द्वारा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करावाई जाती है। इस वर्ष भी यह परीक्षा चार सत्रों में फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में आयोजित करावाई जानी है।

JEE Main 2022 पात्रता तथा पाठ्यक्रम
वह उम्मीदवार जिन्होंने 12वीं की परीक्षा विज्ञान विषय के साथ उत्तीर्ण की है, वे इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के योग्य हैं। परीक्षा के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है। छात्र जो JEE Main 2022 B.Tech परीक्षा देना चाहते हैं, उन्हें 12वीं कक्षा में भौतिक विज्ञान/ गणित और रसायन विज्ञान/ जीव विज्ञान/ तकनीकी व्यावसायिक विषयों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। B.Arch में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 12वीं में गणित/ रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान विषयों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं, B.Plan के लिए 12वीं कक्षा में गणित विषय के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जो छात्र JEE Main 2022 परीक्षा उत्तीर्ण करेंगें, वह JEE Advanced परीक्षा में शामिल होंगें। परीक्षा के पाठ्यक्रम में एनसीईआरटी की किताबों से भौतिक, रसायन विज्ञान और गणित के पाठ्यक्रम शामिल होंगें। JEE Main दो पेपरों के लिए आयोजित कराया जाता है- पेपर I (BE/ B.Tech) और पेपर II (B.Arch/ B.Plan).

 
Qualifying Exam Marks (योग्यता परीक्षा अंक) 
NITs/ IITs में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को कक्षा 12वीं में 75% अंक प्राप्त होने चाहिए और B.Arch/ B.Plan में प्रवेश के लिए 50% अंक अनिवार्य हैं। पिछले दो वर्षों से इस मानदंड में कुछ छूट दी गई थी, हालांकि इस समय छूट के लिए कोई प्रावधान अब तक जारी नहीं किया गया हैं।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2022) का पहला सत्र फरवरी माह में आयोजित होने की उम्मीद है और इसके लिए आवेदन (JEE Main Application Form) दिसम्बर 2021 में शुरू होने की उम्मीद है। जो छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें पिछले साल के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करना चाहिए। यह उनके लिए महत्वपूर्ण विषयों और पेपर पैटर्न को समझने में भी मददगार होगा। परीक्षा से संबंधित सभी तिथियां और जानकारी जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट में जारी कर दी जाएंगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News