कन्हैया को चुनौती देने वाली जाह्नवी फहराएगी देश का सबसे ऊंचा तिरंगा!

punjabkesari.in Tuesday, Aug 14, 2018 - 04:03 PM (IST)

लुधियाना (ऋषि): जवाहर लाल नहरू यूनिवर्सिटी के छात्र नेता कन्हैया कुमार को खुली बहस की चुनौती देने वाली लुधियाना की छात्रा जाह्नवी बहल हर साल की तरह इस साल भी आज़ादी दिवस पर तिरंगा फहराएगी।


एन.जी.ओ. रक्षा ज्योति फाऊंडेशन की सक्रिय युवा सदस्या जाह्नवी बहल की तरफ से आरती चौक में 300 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। 


जानकारी देते अश्वनी बहल ने बताया कि देश में सबसे ऊंचा तिरंगा जान्हवी की तरफ से लहराया जाएगा। 35 फुट लंबा और 25 फुट चौड़े तिरंगे को ऊपर ले जाने के लिए हैदराबाद से स्पैशल क्रेन मंगवाई गई है। समारोह के बाद तिरंगा डी. जी. पी. पंजाब सुरेश अरोड़ा को सौंपा जाएगा।
 

Vatika