जियो सुल्तानपुर लोधी में श्रद्धालुओं को दे रहा ये सुविधाएं

punjabkesari.in Saturday, Nov 09, 2019 - 07:43 PM (IST)

जालंधर: रिलायंस जियो गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती समारोह के लिए हर दिन सुल्तानपुर लोधी और डेरा बाबा नानक में जुटी हजारों की संख्या में संगत को सुविधाएं प्रदान करते हुए श्रदा भाव से उनकी सहायता कर रहा है। जियो ने टेंट सिटीज में रेलवे स्टेशन के बाहर और कई पार्किंग एरिया में अपने विशेष ‘सेवा केन्द्र’ खोले हैं।

इन सेवा केन्द्रों में स्थानीय महत्वपूर्ण पवित्र स्थानों और गुरुद्वारों के बारे में लोगों का मार्गदर्शन किया जा रहा है और गुरु जी के जीवन पर साहित्य वितरित किया जा रहा है। जियो द्वारा संगत को प्रदान की जा रही कुछ अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं में फोन चार्जिंग स्टेशन शामिल हैं। इसके साथ ही संगत को फ्री वाई-फाई जोन प्रदान करना, सिम या नेटवर्क के मुद्दों को हल करना शामिल है।

इसके अलावा खोए हुए मित्रों या रिश्तेदारों आदि को खोजने में भी सहायता की जा रही है। जियो सेवा केन्द्रों पर संगत की भारी भीड़ को देखा जा रहा है और वे हर रोज अलग-अलग तरह की मदद और सेवा के लिए इन केन्द्रों से संपर्क कर रहे हैं। ये जियो सेवा केन्द्र 15 नवंबर तक सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक संगत की सेवा के लिए खुले रहेंगे।

Vaneet