लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को झटका, जोगिंदर सिंह पंजगराई अकाली दल में शामिल

punjabkesari.in Tuesday, Jan 15, 2019 - 04:48 PM (IST)

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल(शिअद) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में आज फरीदकोट से कांग्रेसी नेता जोगिंदर सिंह पंजगराई कांग्रेस को झटका देते हुए अकाली दल में शामिल हो गए है।  पंजगराईं कांग्रेस की टिकट पर 2 बार विधायक रह चुके हैं और पार्टी के कई पद को संभाल चुके हैं।


पूर्व विधायक ने बताया कि 2 014 के लोकसभा चुनावों में पार्टी ने उन्हें चुनाव  लड़वाया लेकिन 2017 के विधानसभा चुनावों में उन्हें किनारे लगा दिया गया। पंजगराईं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस चापलूसों की पार्टी बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में जो भी काम हो रहे हैं, वह सुनील जाखड़, मनप्रीत बादल और नवजोत सिद्धू के इशारे पर हो रहे हैं। 

इस मौके पर सुखबीर बादल ने कांग्रेस पर हमले करते हुए कहा कि सुनील जाखड़ ने अबोहर और फाजिल्का जिले में बेहद घटिया माहौल बना दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां कइयों पर गलत पर्चे दर्ज किए गए हैं, परिवार उजाड़ दिए गए और गरीब व्यापारी तक नहीं छोड़े। बादल ने इस मौके पर कई व्यक्तियों को मीडिया के सामने पेश किया और कहा कि यह सब जाखड़ के सताए हुए हैं। 

Vatika