भारतीय किसान यूनियन के प्रधान जोगिंद्र सिंह उगराहां ने दिया यह बड़ा बयान

punjabkesari.in Sunday, Sep 12, 2021 - 06:19 PM (IST)

जालंधर/सिरसा : भारतीय किसान यूनियन के प्रधान जोगिन्द्र सिंह उगराहां का 32 किसान जत्थेबंदियों से अलग बयान सामने आया है। जोगिंद्र सिंह उगराहां ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनकी तरफ से सिर्फ भाजपा का ही विरोध किया जाएगा। अन्य किसी भी राजनीतिक पार्टी का कोई विरोध नहीं होगा। उन्होंने खुद को 32 किसान जत्थेबंदियों से अलग बताया। 

एक टी.वी. चैनल पर बातचीत करते हुए जोगिन्द्र सिंह उगराहां ने कहा कि हम स्पष्ट कर चुके हैं कि हम भाजपा के अलावा किसी अन्य को नहीं घेरना चाहते। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार पर रोक लगाने का फैसला संयुक्त किसान मोर्चों का है, हमें उस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है। उन्होंने कहा कि हमने 32 किसान जत्थेबंदियों के साथ आज तक कोई भी मीटिंग नहीं की है। उन्होंने कहा कि ये जत्थेबंदियां हमसें अलग हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भी अपना पक्ष रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि अब हमने भी अपना फैसला सुना दिया है। उन्होंने कहा कि हम किसी अन्य राजनीतिक पार्टी को साथ जोड़ने की बात नहीं कर रहे, हमें सिर्फ भाजपा का ही विरोध करना है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News