जोगिंदर सिंह उगराहां की CM मान से बैठक, इस बात पर हुई चर्चा

punjabkesari.in Tuesday, Apr 05, 2022 - 04:59 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने आज दोपहर चंडीगढ़ में भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के नेताओं के साथ मुलाकात की। यह मुलाकात मुक्तसर के लंबी में किसानों और रेवेन्यू अफसरों के बीच हुए झगड़े को लेकर हुई। किसानों की सी.एम. भगवंत मान से यह बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद जोगिंदर उगराहां ने प्रैस वार्ता की और बताया कि  सी.एम. मान ने डी.सी. और डी.एस.पी. पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने की आदेश दे दिया है। उन्होंने बताया कि फसल के मुआवजे को लेकर सहमती बनी है। मुक्तसर जिले में नुकसान के 50% मुआवजे पर सहमति बन गई है। इसमें 50 करोड़ रुपए किसानों व 10% यानी 5 करोड़ रुपए खेत मजदूरों को मिलेंगे। यह भी कहा कि किसानों के खिलाफ दर्ज हुए केस भी रद्द होंगे।

इसके अलावा पटियाला, फाजिल्का, अमृतसर में हुई ओलावृष्टि से नुकसान की भी जल्द गिरदावरी होगी। किसान नेताओं का कहना है कि पहले खेत मालिक किसान से ठेका भी ले जाता और मुआवजा भी। इस बार यह तय हुआ कि मुआवजा खेती करने वाले यानी काश्तकार को ही मिलेगा। जोगिंदर उगराहां का कहना है कि उन्होंने डी.सी. और डी.एस.पी. को सस्पेंड करने की मांग की है। सी.एम. ने आश्वासन दिया है कि डी.सी. पर कार्रवाई होगी। सरकार ने कहा कि डी.सी. हरप्रीत सूदन को बदला जा चुका है। धरने पर बैठने किसानों कहना है कि कुछ बातों पर सहमती हुई है लेकिन धरना बंद करना है या नहीं इस पर अभी विचार नहीं किया गया है। 

इस बैठक को लेकर यह भी चर्चा थी कि सी.एम मान की इस बैठक से ही आम आदमी पार्टी के उन किसानों के साथ संबंधों की दिशा तय होगी जो तीन केंद्रीय कृषि कानून पारित होने के बाद से राजनीतिक रूप से अस्थिर बने हुए हैं। क्योंकि दिल्ली की सीमा पर एक साल से धरने पर बैठकर आंदोलन करने वाले किसानों को व्यापक समर्थन देकर आम आदमी पार्टी सत्ता में आई है। इसी की चलते पंजाब की बागडोर संभालने के 3 दिनों के भीतर 'आप' सरकार ने गुलाबी सूंडी से कपास फसल को हुए नुकसान के लिए किसानों को मुआवजे के रूप में 101 करोड़ रुपए जारी किए थे।

बता दें चुनावों से पहले एक समय ऐसा भी था जब आम आदमी पार्टी किसानों के राजनीतिक गठन के साथ चुनावी गठजोड़ पर गंभीरता से विचार कर रही थी। किसानों की राजनीतिक पार्टी संयुक्त समाज मोर्चा चुनाव में बुरी तरह से हार गई जबकि 'आप' को 117 विधानसभा सीटों में से 92 पर जीत मिली।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini