पूर्व अकाली विधायक मोहन सिंह, बसपाई व ‘आप’ नेता कांग्रेस में शामिल

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2019 - 10:43 AM (IST)

जालंधर (धवन): पूर्व अकाली विधायक मोहन सिंह आज कांग्रेस में औपचारिक तौर पर शामिल हो गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने आज उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। इसी तरह से आम आदमी पार्टी के भी कई नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

बहुजन समाज पार्टी पंजाब के पूर्व अध्यक्ष गुरलाल सैला तथा पूर्व महासचिव राजिन्द्र सिंह भी आज मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए। इस अवसर पर पंजाब चुनाव प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन लाल सिंह व अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। आम आदमी पार्टी के मालवा जोन के महासचिव हरविन्द्र सिंह सेखों तथा शिरोमणि अकाली दल धनौला के प्रधान रजनीश कुमार को भी कांग्रेस में शामिल कर लिया गया है। 

Vatika