जोशी की पार्टी वर्करों से अपील, फेक पोस्टें शेयर करने से परहेज करें

punjabkesari.in Thursday, Oct 31, 2019 - 01:43 PM (IST)

अमृतसर(महेन्द्र): अभी कुछ दिन पहले ही भाजपा पंजाब के पूर्व अध्यक्ष कमल शर्मा का निधन हुआ था और सोशल मीडिया पर भाजपा कार्यकत्र्ताओं द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी तथा आम आदमी पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए आप सांसद हरिन्द्र सिंह खालसा को संभावित प्रदेशाध्यक्ष बताते हुए चर्चा करनी शुरू कर दी थी। 

जिसके पश्चात भाजपा प्रदेश महासचिव राकेश राठौर को संभावित प्रदेशाध्यक्ष का दावेदार बताया जाने लगा था। जिसे लेकर पार्टी के कुछ शीर्ष नेताओं ने ऐसी शेयर की गई पोस्टों को फेक भी बताना शुरू कर दिया था। बावजूद इसके यह न्यूज बुधवार को सारा दिन हर तरफ चर्चा का विषय बनी रही। सोशल मीडिया पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के नाम की कुछ ज्यादा ही चर्चा होते देख जोशी ने खुद सामने आ कर ऐसी पोस्टों को पूरी तरह से फेक (गलत) बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट डाल कर पार्टी वर्करों से ऐसी झूठी एवं फेक पोस्टें शेयर करने से पूरी तरह से परहेज करने की अपील की है। 

Vaneet