जालंधर के जुडीशियल मजिस्ट्रेट सहित स्टाफ व दोषी के वकील होमक्वारंटाइन

punjabkesari.in Sunday, Jun 21, 2020 - 10:27 AM (IST)

जालंधर( जतिंदर, भारद्वाज):  गत दिनों पुलिस दारा एक मामले में गिरफ्तार सुराज सिंह आरोपी के करोना महामारी के पाज़टिव आने पाए जाने पर सैशन जज जालंधर के दो जुडीशियल मैजिस्ट्रेट गुरकिरन सिंह दविंदर सिंह सहित दोनों अदालतों के स्टाफ मैंबर विजय कुमार, गगन अजीत सिंह दोनों रीडर, मिस रितु, अमित सटैनोगराफर, मनीष नागर अहलमद, बलदेव राज नायव कोर्ट,हरजोत, राज कुमार दोनों पेयादो सहित वकील को भी 14 दिनो के लिए अपने घर में एकांतवास में रहने का आदेश दे दिया गया है।

गौर हो कि दोषी सुराज सिंह को डिवीजन नंबर 5 की पुलिस दारा आरोपी सुराज सिंह को गुरकिरन सिंह व दविंदर सिंह की अदालत में वकील दारा पेश किया गया था। वार्ड में 18-6-20 को आरोपी की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। गौर है कि इससे पहले गत दिनों भी जालंधर के तीन जुडीशियल मैजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, शैरिल सोही, शमिंदर पाल सिंह को भी 14 दिन के एकांतवास के लिए भेजा गया था। इस मामले से अदालत के स्टाफ मैंबरो व वकीलों में फिर से दहशत फैल गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Tania pathak

Recommended News

Related News