Neurologist ने NDA को 261, UPA को 167 व अन्य दलों को 114 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की

punjabkesari.in Wednesday, May 22, 2019 - 11:06 AM (IST)

जालंधर (धवन): देश में लोकसभा के हुए आम चुनावों के नतीजे यद्यपि 23 मई को घोषित होंगे परन्तु देश में ज्योतिषी व अंक शास्त्री अपने-अपने हिसाब से विभिन्न राजनीतिक दलों व संगठनों को मिलने वाली सीटों की भविष्यवाणी करने में लगे हुए हैं। राजस्थान के जयपुर से संबंध रखते एक अंक शास्त्री डा. कुमार गणेश ने केन्द्र में सत्ताधारी राजग को चुनावों में 261 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि भाजपा अपने बलबूते पर बहुमत हासिल नहीं कर सकेगी। राजग को मिलने वाली 261 सीटों में से भाजपा की 210 सीटें शामिल हैं। उन्होंने शिवसेना को 10, जद (यू) को 10, अन्नाद्रमुक को 12, पी.एम.के. को 3 सीटें दी हैं। ये सभी राजनीतिक दल राजग का हिस्सा हैं। 

दूसरी तरफ डा. कुमार ने यू.पी.ए. को 167 सीटें मिलने की बात कही है। इसमें कांग्रेस को उन्होंने 118 सीटें दी हैं। नैशनल कान्फ्रैंस को 2, जद एस को 3, राकांपा को 13, द्रमुक को 15 सीटें दी हैं। ये सभी राजनीतिक दल यू.पी.ए. का हिस्सा हैं। उन्होंने अन्य दलों को 114 सीटें दी हैं, जिसमें तेदेपा को 8, वाई.एस.आर. कांग्रेस को 13, समाजवादी पार्टी को 16, बसपा को 15, राष्ट्रीय लोकदल को 1, सी.पी.आई. को 3, सी.पी.एम. को 10, बीजू जनता दल को 10, तृणमूल कांग्रेस को 18 सीटें दी हैं। अगर उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो उन्होंने कुल 80 सीटों में से भाजपा को 39, समाजवादी पार्टी को 16, बसपा को 15, कांग्रेस को 8, अपना दल को 1, राष्ट्रीय लोकदल को भी 1 सीट दी है। 

इसी तरह से महाराष्ट्र जहां कुल 48 सीटें हैं, में उन्होंने भाजपा व शिवसेना को 10-10 सीटें दी हैं, जबकि कांग्रेस को 14 व राकांपा को 12 सीटें दी हैं। बिहार जहां 40 सीटें आती हैं, में भाजपा को 12, जद (यू) को 10 सीटें दी गई हैं। लालू यादव की राजद को 8, कांग्रेस को 4 व लोजपा को 3 सीटें दी गई हैं। मध्य प्रदेश में उन्होंने 29 सीटों में से 19 सीटें भाजपा व 10 सीटें कांग्रेस को दी हैं। ओडिशा में उन्होंने बीजू जनता दल को 10 व भाजपा को 8 तथा कांग्रेस को 3 सीटें दी हैं। उन्होंने कहा कि यह भविष्यवाणी विशुद्ध रूप से अंक ज्योतिष के हिसाब से की है। 


 

swetha