बड़ी वारदातः ढाबे पर खाना खा रहे कबड्डी खिलाड़ी पर तेजधार हथियार से हमला

punjabkesari.in Saturday, Jul 02, 2022 - 02:51 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद) :पुरानी रंजिश के चलते कब्बडी टूर्नामैंट खेलने के बाद अपने साथियों सहित एक ढाबे पर खाना खा रहे कब्बडी खिलाड़ी पर दातरों से हमला कर उसे गंभीर घायल करने तथा उसके जेब से 7 हजार रूपये निकालने वाले 6 आरोपियों के विरूद्व केस दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू किया।

इस संबंधी सहायक सब इन्सपैक्टर जगदीश सिंह ने बताया कि कब्बडी खिलाड़ी सुनील मसीह पुत्र अमरीक मसीह निवासी गांव फैरो-चेची ने पुलिस को ब्यानदिया कि 29 जून को वह अपने दोस्त गुरजोत ङ्क्षसह तथा जसविन्द्र सिंह निवासी फैरो-चेची के साथ गांव भटियां से कब्बड़ी टूर्नामैंट मे हिस्सा लेने के बाद गांव बगोल के पास एक ढाबे पर खाना खाने के लिए चले गए। इसी दौरान आरोपी जसबीर सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी कोट खान मोहम्मद हाथ मे पिस्तोल लिए अपने साथी गौरव ठाकुर,राज कुमार निवासी कोट खान मोहम्मद,सुखराज सिंह निवासी दातारपुर,फौजा सिंह पुत्र रजिन्द्र सिंह निवासी खुशहालपुर तथ रंजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी मौजपुर के साथ ढाबे पर आए। जसबीर सिंह ने सुनील मसीह को कहा कि देखना उसके पिस्तोल मे गोली अटक गई है।

जब सुनील उससे बात ही कर रहा था तो अन्य आरोपियों ने सुनील पर दस्ती हथियारों से हमला कर घायल कर दिया तथा उसकी जेब से लगभग 7 हजार रूपये जो उसे कब्बडी टूर्नामैंट मे मिले थे निकाल कर ले गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले मे 6 आरोपियों के विरूद्व केस दर्ज कर जसबीर सिंह,राज कुमार तथा सुखराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि बाकि फरार हैं।

Content Writer

Vatika