नशे के कारण कबड्डी खिलाड़ी की मौत

punjabkesari.in Sunday, Jul 08, 2018 - 04:43 PM (IST)

मोगाः पंजाब में नशे के कारण हो रही मौत का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला मोगा जिले के निहालसिंहवाला के गांव बुर्ज हमीरा का है।

 

जहां नशे के कारण 24 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चन्नण सिंह नाम के इस खिलाड़ी को 28 जून को बेहोशी की हालत में बठिंडा के अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। बाद में उसे लुधियाना के डी.एम.सी. रैफर कर दिया था। वहां भी चन्नण सिंह लगातार बेहोशी की हालत में चल रहा था। यहां से डाक्टरों ने उसे उपचार के लिए पी. जी. आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया था, जहां उसकी मौत हो गई।  

swetha