मूसेवाला की मौत के बाद सोशल मीडिया पर सवालों के घेरे में "काहन सिंह वाला"

punjabkesari.in Tuesday, May 31, 2022 - 11:21 AM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान का नज़दीकी जसकरन काहन सिंह वाला सोशल मीडिया पर लगातार सवालों के घेरे में है। 

दरअसल सोशल मीडिया पर यह बात कही जा रही है कि सिद्धू मूसेवाला के कत्ल से पहले काहन सिंह वाला उन्हें मिला था। यह भी बात उठ रही हैं कि काहन सिंह वाला की तरफ से मूसेवाला को मिलना कहीं रेकी करने का बहाना तो नहीं था और क्या इसने ही कातिलों को यह सूचना तो नहीं दी कि सिद्धू मूसेवाला बिना सुरक्षा और बुलेट प्रूफ़ गाड़ी के है।

यह भी कहा जा रहा है कि कई और लोगों की मौत से पहले भी काहन सिंह वाला उन्हें मिला था और किसान मोर्चो में भी इस की कार्यवाई संदिग्ध बताईं जा रही हैं। हालांकि 'पंजाब केसरी' की तरफ से इनमें से किसी भी बात की पुष्टि नहीं की गई है। यह सभी खबरें सिर्फ़ सोशल मीडिया के हवाले से आ रही हैं।
 

Content Writer

Vatika