कलयुगी पिता व दोस्त ने नाबालिगा से किया दुष्कर्म, हुई गर्भवती

punjabkesari.in Friday, Dec 21, 2018 - 10:50 PM (IST)

रूपनगर(विजय): एक कलयुगी पिता और एक ढोंगी बाबा ने एक नाबालिगा के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बना दिया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। 

सिटी पुलिस एस.एच.ओ. भारत भूषण ने बताया कि रूपनगर के साथ लगते एक गांव की एक लड़की की शादी 8 अप्रैल 2017 को हुई थी, लेकिन 17 अप्रैल 2018 को उसका तलाक हो गया। इसके बाद वह अपने पिता के घर रहने लगी। वहां पर पिता का एक दोस्त जो ढोंगी बाबा है, वह लड़की को झाडफ़ूंक कर उसके साथ गलत कार्य करता था, जिसमें उसका पिता भी शामिल था। 19 दिसम्बर को लड़की के पेट में दर्द हुआ तो उसे स्थानीय सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवा दिया गया। यहां पर जांच में पता चला कि पीड़िता 7 महीने से गर्भवती है और उसकी आयु 17 साल 3 महीने बताई जाती है। 
 

Vaneet