कमल कौर भाभी मर्डर केस: अमृतपाल मेहरो का साथी कोर्ट में पेश

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 04:14 PM (IST)

बठिंडा(विजय): कैंट थाना पुलिस ने कल अमृतपाल मेहरो के साथी रणजीत सिंह को गिरफ्तार किया था, जिसे शनिवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया। थाना प्रमुख दलजीत सिंह धालीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ समय पहले अमृतपाल मेहरो ने अपने साथियों के साथ मिलकर इंफ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या कर दी थी।

PunjabKesari

इसके बाद पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिनमें से पुलिस ने उनके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अमृतपाल मेहरो विदेश भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने अब आरोपी रणजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने घटना के बाद अमृतपाल को अमृतसर साहिब एयरपोर्ट पर सुरक्षित छोड़ा था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को माननीय कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया। उन्होंने कहा कि आरोपी से गहराई से पूछताछ की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News