यह महिला बनी जालंधर की पहली टैक्सी डाईवर, पहले दिन 30 लोगों को मंजिल तक पहुंचाया

punjabkesari.in Thursday, Oct 03, 2019 - 07:45 PM (IST)

जालंधर(सोनू): आज के युग में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। इसकी मिसाल जालंधर की कांता चौहान ने पेश की है। दरअसल कांता चौहान शहर की पहली महिला बाइक टैक्सी ड्राइवर बनी है। कांता ने मंगलवार से अपना काम शुरु किया था। कांता पहले होम ट्यूटर थीं। उसका 10 साल का बेटा और 5 साल की बेटी है, और पति आटो ड्राइवर है।

कांता ने बताया कि जब उसने नया काम ढूंढना शुरु किया तो उसे बाइक टैक्सी के बारे में पता चला। उसके पति ने उसका हौसला बढ़ाया और कहा कि वह अपनी इच्छानुसार काम कर सकती है। जिसके बाद वह एक टैक्सी सर्विस कम्पनी से जुड़ गई। उसके लिए सभी पैसेंजर एक जैसे हैं, चाहे वह महिला हों, पुरुष या फिर बच्चे।

अपने काम के पहले दिन कांता ने 30 लोगों को मंजिल तक पहुंचाया, जिनमें 3-4 महिलाएं, बच्चे और पुरुष थे। उसने बताया कि सारा काम ऑनलाइन है। जीपीएस के जरिए पैसेंजर की लोकेशन पता चल जाती है। दूसरी ओर पैसेंजर को भी उनके आने का मैसेज मिल जाता है, जिससे वो पहले से ही तैयार रहते हैं। 

Edited By

Sunita sarangal