सुर्खियों में कपूरथला की केंद्रीय जेल, हवालातियों में गरमाया माहौल
punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2026 - 05:18 PM (IST)
कपूरथला (ओबरॉय): केंद्रीय जेल कपूरथला में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां मामूली कहासुनी के बाद साथी हवालातियों ने एक साथी कैदी को पीटकर घायल कर दिया। घायल कैदी को जेल स्टाफ ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
कहासुनी के बाद हमला
इस बारे में जानकारी देते हुए घायल हवालाती मंगल सिंह पुत्र रेशम सिंह ने बताया कि उसकी अपने साथी कैदियों से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने उस पर हमला कर दिया और मारपीट कर घायल कर दिया। घायल कैदी को जेल स्टाफ सिविल अस्पताल ले गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर जशन उसका इलाज कर रहे हैं। इस बीच, इस घटना की जानकारी थाना शहर की पुलिस को दे दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

