मशहूर पंजाबी गायक Karan Aujla ने विदेशी धरती पर चमकाया पंजाबियों का नाम

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2024 - 04:00 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाबी गायक करण औजला ने जूनो अवॉर्ड जीतकर पंजाबियों का नाम रौशन किया है। टोरंटो में आयोजित इस अवॉर्ड शो के दौरान करण औजला ने Tik-Tok Juno Fan Choice Award हासिल किया है। वीडियो को पंजाबी सिंगर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके बाद उनके फैंस में खुशी का माहौल है और वह उन्हें बधाई दे रहे हैं।

इस मौके पर करण औजला ने कहा, "वाहेगुरु का शुक्र है।'' यह पहला अवार्ड है, लेकिन यह निश्चित रूप से आखिरी नहीं होगा। मुझे कभी-कभी विश्वास नहीं होता कि मैंने बचपन में अपने माता-पिता को खो दिया था और अब मैं इस मुकाम पर पहुंचा हूं। "जब भी तुम सपना देखो तो बड़ा सपना देखो।” गायक ने अपने परिवार, टीम और शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया।

करण औजला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "LOOK WHAT WE DID !!!!! My people kept it real. ❤️..."। इसी बीच सटेज पर कलाकार ने इमोशनल स्पीच दी। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए भगवान का शुक्रिया अदा किया। करण औजला ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार के साथ-साथ अपने फैंस को दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Kamini