एक बार फिर छाए पंजाबी सिंगर करण औजला, कायम किया नया Record

punjabkesari.in Thursday, Mar 07, 2024 - 01:19 PM (IST)

जालंधर : करण औजला की नई ईपी ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इनका हर गीत हमेशा ही बड़ा पॉपुलर होता है। अगर हम औजला को पंजाबी इंडस्ट्री के रॉकस्टार कहें तो कुछ गलत नहीं होगा। अपने आज के मुकाम को पाने के लिए करण औजला ने काफी मेहनत की है। 

जानकारी के अनुसार अब करण औजला के एक नए गाने ने रिकॉर्ड कायम किया है। हाल ही में करण औजला की रिलीज हुई ईपी 'फॉर यू' ने स्पोटिफाई पर 200 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं। इस ईपी में करीब 4 गाने हैं। फैन्ज इस ईपी को खूब पसंद कर रहे हैं। 

 

Content Writer

Sunita sarangal