बीज घोटाले में करनाल सीड्स का मालिक लक्की ढिल्लों गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2020 - 10:19 AM (IST)

चंडीगढ़(रमनजीत): पंजाब पुलिस ने करनाल सीड्स के मालिक लक्की ढिल्लों को गिरफ्तार कर लिया है। यह वही लक्की है जिस पर विपक्षी दलों खासकर शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही पंजाब सरकार के एक मंत्री द्वारा सरपरस्ती देने का आरोप लगाया था।

धान के फर्जी बीज बेचने के मामले में अभी तक पंजाब पुलिस कुल & लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी की पहचान लखविंदर सिंह उर्फ लक्की ढिल्लों, जो करनाल एग्री सीड्स डेरा बाबा नानक का मालिक है, को डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता की ओर से बनाई गई रा’य स्तरीय स्पैशल इन्वैस्टीगेशन टीम ने गिरफ्तार किया।डी.जी.पी. गुप्ता ने बताया कि लक्की ने अनधिकृत तौर पर कुछ किसानों से पी.आर. 128 और पी.आर. 129 वैरायटी के धान के बीज खरीदे थे, जो पंजाब कृषि विश्वविद्यालय द्वारा अभी विकसित की जा रही किस्में हैं। अभी तक जांच में पता चला है कि लक्की ने लुधियाना स्थित बराड़ सीड्स के मालिक हरविंदर सिंह उर्फ काका बराड़ को बीज सप्लाई किए थे। ध्यान रहे कि काका बराड़ ही वह शख्स है जो नकली बीज मामले में सबसे पहले गिरफ्तार हुआ था। 


काका और बलजिंदर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर
पुलिस ने काका बराड़ और गिरफ्तार दूसरे शख्स बलजिंदर सिंह को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। डी.जी.पी. ने बताया कि गिरफ्तार बलजिंदर सिंह पी.ए.यू. द्वारा गठित किसान संगठन का सदस्य है जिन्हें विश्वविद्यालय द्वारा नई किस्म के कृषि बीजों के बारे में जानकारी व ट्रायल के मौके दिए जाते हैं। उसे पी.ए.यू. द्वारा विकसित किए जा रहे धान की वैरायटी पी.आर. 128 और पी.आर. 129 के बीज ट्रायल के लिए दिए गए थे जबकि उसने इन्हीं बीजों को आगे बेच दिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News