नहीं हुई शांति वार्ता, 24 को ‘आप’ जिला प्रधानों की होगी घोषणा : कंवर संधू

punjabkesari.in Wednesday, Oct 17, 2018 - 09:15 AM (IST)

चंडीगढ़(रमनजीत): आम आदमी पार्टी (आप) के सुखपाल सिंह खैहरा धड़े में शामिल विधायकों ने कहा कि केजरीवाल धड़े की ओर से कोई शांति वार्ता न होने के कारण अब वह पंजाब में पार्टी के विस्तार के लिए काम करने जा रहे हैं। इसमें 24 अक्तूबर को जिला प्रधान व अन्य पदाधिकारियों का ऐलान किया जाएगा जिन्हें वालंटियरों की राय से फाइनल किया जाएगा। 

यह भी कहा गया कि वालंटियरों द्वारा चुने जाने वाले जिला प्रधान ही हलका व बूथ प्रधान व गांवों में बनने वाली टीमों को नियुक्त करने के लिए अधिकृत होंगे। केजरीवाल धड़े की तरफ से शांति वार्ता की उम्मीद बनाए रखते हुए खैहरा धड़े ने कहा कि पी.ए.सी. की ही तरह यह नियुक्तियां भी एडहॉक होंगी और यदि कोई धड़ेबंदी खत्म होने की बात आगे बढ़ती है तो वालंटियरों की राय से ही इन्हें पक्का करने या दोबारा चुनने का फैसला लिया जाएगा। 

खैहरा के घर बुलाई पत्रकार वार्ता दौरान विधायकों जगदेव सिंह कमालू, जय किशन सिंह रोड़ी, मास्टर बलदेव सिंह, पिरमल सिंह खालसा की मौजूदगी में कंवर संधू ने कहा कि ‘आप’ की 15 सदस्यीय पॉलीटिकल अफेयर्स कमेटी ने फैसला लिया है कि पार्टी विस्तार के पैंङ्क्षडग पड़े मामले को आगे बढ़ाया जाए। इसके बाद रा’यभर में प्रोसैस को पूरा कर 24 अक्तूबर को उक्त नामों की सूची का ऐलान पी.ए.सी. द्वारा किया जाएगा। 


 

Vatika