Morning Walk में आम जनता से मिले केजरीवाल,विरोधियों को लिया आड़े हाथ

punjabkesari.in Tuesday, May 14, 2019 - 01:26 PM (IST)

बरनाला: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने मार्निंग वॉक के दौरान बरनाला के शहीद भगत सिंह पार्क में प्रचार करने पहुंचे।  लोगों से बातचीत करते उन्होंने भगवंत मान की तरफ से किए गए कार्यों की प्रंशसा की। 

विरोधियों पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान ने संसद में किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, गरीबों सहित हर वर्ग से जुड़े मुद्दे जोरदार ढंग से उठाएं हैं। उस तरह कभी भी किसी भी कांग्रेसी या फिर अकालियों ने नहीं उठाए। मान ने साहिबजादों की शहीदी को याद करते हुए पहली बार संसद में श्रद्धाजंलि दिलाई। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस बार भी जनता उनको भारी मतों से जिताएगी। अगर दिल्ली में सुधार हो सकता है तो पंजाब में भी संभव है। 
 
इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री और अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया से माफी मांगने पर सफाई देते हुए केजरीवाल कहा कि तब देश भर में उन पर 33 से ज्यादा केस चल रहे थे। सभी मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट बैठी होने के कारण उनको हर दिन पूरे देश में 2-3 पेशियां भुगतनीं पड़तीं थीं। दूसरे तरफ उनको दिल्ली की जनता ने मुख्यमंत्री के तौर पर बड़ी ज़िम्मेदारी दी थी। यदि वह इन मामलों में ही उलझे रहते तो जनता के काम कैसे कर सकते थी। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा अमित शाह की जोड़ी को देश के लिए घातक बताया है। 
 
 

swetha