केजरीवाल ने सी.एम. भगवंत मान के ऐलान को सराहा, कहा-भ्रष्टाचार पर रोक लगाना मुख्य लक्ष्य

punjabkesari.in Thursday, Mar 17, 2022 - 04:23 PM (IST)

चंडीगढ़ : 'आप' प्रमुख व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सी.एम. भगवंत मान के इस ऐलान की सराहना की है, जिसमें भगवंत मान ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए एक हैल्पलाइन नंबर जारी करने का ऐलान किया गया है। केजरीवाल ने कहा है कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना बहुत जरूरी है क्योंकि यही पैसा आगे मंत्रियों तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि भारत में सिर्फ पहली बार ईमानदार सरकार दिल्ली और पंजाब में बनी है। हमारी पार्टी और हमारे नेता कोई पैसा नहीं खाते। हमने किसी से कोई महीना नहीं बांधा हुआ है। केजरीवाल ने कहा कि जैसे दिल्ली में से भ्रष्टाचार खत्म हुआ है, वैसे ही पंजाब में से भी खत्म होगा। उन्होंने लोगों से कहा कि जो कोई भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाता है, तो उसकी रिकार्डिंग जारी होने वाले हैल्पलाइन नम्बर पर भेजें। उन्होंने कहा कि लोगों की उम्मीदों को पूरा करना हमारी पार्टी का लक्ष्य है। अगर जनता साथ देती है तो राज्य में से भ्रष्टाचार खत्म हो सकता है। 

जिक्रयोग्य है कि राज्य में सत्ता संभालते ही 'आप' ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। भगवंत मान ने राज्य की जनता से कहा है कि पंजाब को भ्रष्टाचारमुक्त बनाने के लिए एंटी करप्शन हैल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा, जिसमें आप रिश्वत मांगने वाले लोगों की शिकायत सीधे उन्हें भेज सकते हैं। सी.एम. भगवंत मान ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि अगर मेरे पास किसी अधिकारी की शिकायत आई तो वे किसी भी हमदर्दी की उम्मीद न रखें।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Subhash Kapoor