''मिशन पंजाब'' तहत चंडीगढ़ पहुंचे केजरीवाल, देखें मौके की तस्वीरें

punjabkesari.in Tuesday, Jun 29, 2021 - 12:50 PM (IST)

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। केजरीवाल की तरफ से आज पंजाबवासियों के लिए बड़े ऐलान किये जाने की संभावना है।

साल 2022 के विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र केजरीवाल आज यहां पहुँचे हैं। पंजाब के कई सीनियर आप नेताओं की तरफ केजरीवाल का चंडीगढ़ आने पर स्वागत किया गया है। वह यहां गेस्ट हाऊस में मीटिंग करेंगे।

दोपहर 1 बजे केजरीवाल की तरफ से प्रैस कांफ्रैंस को संबोधित किया जाएगा। इसके बाद वह आप नेताओं के साथ बैठक करेंगे और आगामी  विधानसभा चुनावों को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा।
 

Content Writer

Vatika