रैली के लिए पंजाब पहुंचे AAP सुप्रीमो केजरीवाल, कहा देश को बरबाद कर देंगे शाह और मोदी

punjabkesari.in Sunday, Jan 20, 2019 - 01:08 PM (IST)

बरनाला: आम आदमी पार्टी के प्रमुख तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बरनाला में मिशन 2019 के लिए रैली में शिरकत करने के लिए पहुंच गए हैं। बरनाला में पहुंचने से पहले भगवंत मान और आप के सदस्यों ने उनका संगरूर में स्वागत किया। जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मोदी सरकार के 5 साल के कार्यकाल से जनता दुखी हो चुकी है। भजापा ने सिर्फ लोगों को लूटा ही है।

अगर वह फिर से सत्ता में आई तो देश बर्बाद हो जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि देश में जितनी भी भाजपा विरोधी पार्टियां हैं सबका उद्देश्य लोकसभा चुनावों भाजपा को सत्ता से बाहर करना ही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में किसी भी हालत में कांग्रेस से गठजोड़ नहीं किया जा सकता। पार्टी पंजाब 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़कर दिल्ली की तर्ज पर विकास कराएगी। 

swetha