पंजाब में मान सरकार के 15 दिन पूरे होने पर अरविंद केजरीवाल का ट्वीट

punjabkesari.in Monday, Mar 28, 2022 - 10:03 AM (IST)

जालंधर (धवन): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चल रही ‘आप’ सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा कि केवल 15 दिनों में ही पंजाब में ईमानदार सरकार का असर दिखाई देने लगा है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि जब लोगों को यह लगने लगे कि ऊपर सभी ईमानदार हैं। तो उसका असर नीचे भी दिखाई देने लगता है।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबरः पंजाब की जेलों में मचा हड़कंप, जेल मंत्री ने जारी की सख्त चेतावनी

आपको बता दें कि केजरीवाल उस समाचार पर अपना ट्वीट दे रहे थे जिसमें कहा था कि पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद सिविल अस्पतालों में ओ.पी.डी. में भारी बढ़ौतरी हुई है और लोग सिविल अस्पताल में अपना इलाज करवाने के लिए आ रहे हैं। नवाशंहर के सिविल अस्पताल का सारा स्टाफ समय पर ड्यूटी पर पहुंच रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash