केजरीवाल ने सुखबीर बादल पर साधा निशाना, दिया यह बयान

punjabkesari.in Monday, Nov 29, 2021 - 06:28 PM (IST)

चंडीगढ़ (ब्यूरो): आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने टवीट करते शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल को बड़ा सवाल किया है। उन्होंने ट्वीट करते लिखा कि सुखबीर सिंह बादल सिर्फ मेरे खिलाफ बोलते हैं, कभी भी पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी खिलाफ एक भी लफ्ज नहीं बोलते। जिक्रयोग्य है कि बादल ने अरविन्द केजरीवाल पर शाब्दिक हमला करते कहा था कि वह पंजाब में किए जा रहे वायदों को पहले दिल्ली में पूरा करके दिखाएं।

बीते दिनों में पंजाब दौरे दौरान केजरीवाल ने पंजाब के लोगों को कई गरंटियां दीं थीं। इस दौरान केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी को ‘नकली केजरीवाल ’ कहते कहा था कि वह उनकी तरफ से किए वायदे ही दोहरा रहे हैं। इसके बाद सुखबीर बादल ने अरविन्द केजरीवाल और मुख्यमंत्री चन्नी दोनों को ही ‘नकली’ कहा था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Subhash Kapoor