‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दौरान हादसे में घायल भाजपा नेता का हाल जानने DMC हीरो हार्ट पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2026 - 04:34 PM (IST)

‘लुधियाना/चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दौरान मानसा में हुए सड़क हादसे में घायल हुए भाजपा के जुझारू नेता विनोद काली का डीएमसी हीरो हार्ट, लुधियाना पहुंचकर हालचाल जाना। इस अवसर पर ढिल्लों ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों से मुलाकात कर  विनोद काली के चल रहे इलाज के संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल की। उन्होंने डॉक्टरों से विनोद काली के उपचार में हर संभव सुविधा सुनिश्चित करने को कहा और भरोसा दिलाया कि इलाज के दौरान किसी भी प्रकार की कोई कमी या परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

केवल सिंह ढिल्लों ने विनोद काली के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की और उनके साथ दुख साझा करते हुए कहा कि इस कठिन घड़ी में भारतीय जनता पार्टी का पूरा परिवार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से विनोद काली के इलाज और परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी। ढिल्लों ने कहा कि विनोद काली ने पार्टी की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ में सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारी निभाई और इसी दौरान हुए हादसे में वह घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता और नेता की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

प्रदेश अध्यक्ष ने परमात्मा से प्रार्थना की कि विनोद काली को शीघ्र स्वस्थ होने का आशीर्वाद दें और वह पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने परिवार तथा पार्टी के साथियों के बीच वापस लौटें। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश महासचिव अनिल सरीन, जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल तथा अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News