Punjab में अकाली-भाजपा गठबंधन होगा या नहीं? केवल सिंह ढिल्लों का बड़ा बयान
punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 04:25 PM (IST)
चंडीगढ़: पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य की 117 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेगी।
जनता की सबसे बड़ी उम्मीद भाजपा
केवल सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में आज पनबस के पूर्व चेयरमैन जीत लाल भट्टी सहित कई नेताओं ने भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर ढिल्लों ने नए नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि पंजाब में भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है और पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन है। उन्होंने दावा किया कि आज प्रदेश की जनता की सबसे बड़ी उम्मीद भाजपा ही है।
महाराजा रणजीत सिंह का राज लेकर आएगी भाजपा
उन्होंने कहा कि आज शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि है और भाजपा राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में उनकी स्मृति में छबील लगा रही है। ढिल्लों ने कहा कि पार्टी वर्ष 2027 में महाराजा रणजीत सिंह का राज लेकर आने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। नांदेड़ साहिब से जुड़े नए कानून पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इसे लेकर सिख संगत में कुछ शंकाएं थीं। इस संबंध में उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से बात की, जिन्होंने भरोसा दिया कि पहले सिख समुदाय की सभी आशंकाओं को दूर किया जाएगा और उसके बाद ही कानून लागू किया जाएगा।
वी.बी, जी राम जी बिल पंजाब में लागू होने के मुद्दे पर ढिल्लों ने कहा कि यह बिल गरीबों के हित में है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले राज्य सरकार इस बिल का विरोध कर रही थी, लेकिन अब वही सरकार इसे लागू कर रही है। वहीं, श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा आम आदमी पार्टी के विधायकों को तलब किए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त सभी के लिए सर्वोच्च संस्था है और उसके आदेशों का पूरी तरह पालन किया जाना चाहिए।

