सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले का मामला, केवल सिंह ढिल्लों ने सख्त शब्दों में की निंदा

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2026 - 05:54 PM (IST)

पंजाब ​​डेस्क : तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने सख्त निंदा की। उन्होंने कहा कि हमले की खबर सुनकर वह बेहद चिंतित है और सुखबीर सिंह बादल के जल्दी ठीक होने और चढ़दी कला के लिए अरदास करते हैं। 

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि हिंसा का किसी भी समाज और लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि खासकर हमारे पवित्र तख्त साहिबान की पावन धरती पर ऐसी घटना बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री हजूर साहिब की पवित्र धरती हमें शांति, सेवा, सिमरन और सबकी भलाई का संदेश देती है। इस पवित्र जगह पर हुई हिंसक घटना बहुत दुखद और निंदनीय है। भाजपा नेता ने कहा कि धार्मिक जगहों की पवित्रता और शांतिपूर्ण माहौल को हर कीमत पर बनाए रखना चाहिए।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash