केजरीवाल की बरनाला रैली से पहले ढिल्लों ने आप पर साधा  निशाना

punjabkesari.in Sunday, Jan 20, 2019 - 01:22 PM (IST)

बरनालाःबनाला में आज होनी जा रही अरविंद केजरीवाल की रैली पर तंज कसते हुए पंजाब कांग्रेस के उप प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि वी.आई.पी. कल्चर को नकारने वाली  पार्टी आज कुख वी.आई.पी. कल्चर अपना रही है। बरनाला में केजरीवाल के लिए बड़ी स्टेज लगाई गई है।

इसके साथ 3-4 वी.आई.पी. गेट भी रखे गए है। पंडाल में 6 से  हजार कर्सियां लगाई गई हैं,जिसे वह 50 हजार बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का पंजाब में आधार खत्म हो चुका है। इस बार  आप पंजाब में लोकसभा चुनावों के दौरान एक भी सीट जीत पाने में कामयाब नहीं होगी। भगवंत मान पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मान बौखला गया है। उसे अपनी हार दिखाई दे रही है। मान के चुटकलों से लोग तंग आ चुके हैं।  

swetha