हरभजन सिंह के आरोपों से मचा हड़कंप, खैहरा ने केजरीवाल को दी खुली चुनौती
punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 06:05 PM (IST)
पंजाब डैस्क : Punjab कांग्रेस नेता Sukhpal Singh Khaira ने पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद Harbhajan Singh के आरोपों के बाद कहा है कि अगर राज्यसभा सीटें और मंत्रालय “बेचे” नहीं गए, तो Arvind Kejriwal को सामने आकर जवाब देना चाहिए।
खैहरा ने टवीट जारी कर कहा कि अब जबकि हरभजन सिंह ने यह चौंकाने वाला आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा सीटें और मंत्रालय तक बेचे गए हैं (जिसके बारे में पूरा पंजाब जानता है), हरभजन सिंह ने कहा है कि मैं आपको बताऊंगा कि किसको कितना चढ़ावा गया था और किसकी तरफ से गया था। कैसे किसी को मंत्री और संतरी बनाया गया। इन सब आरोपों के बाद खैहरा ने कहा है कि ऐसे में हम केजरीवाल को चुनौती देते हैं कि वे सामने आएं, हरभजन सिंह की चुनौती स्वीकार करें और पंजाब के लोगों को बताएं कि राज्यसभा सीट और मंत्री पद की क्या कीमत लगाई गई थी। -
यह बयान ऐसे समय आया है, जब हरभजन सिंह हाल ही में Aam Aadmi Party छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं और पंजाब की राजनीति में लगातार आरोप-प्रत्यारोप तेज हैं। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरभजन सिंह समेत कई पूर्व AAP राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद राजनीतिक विवाद और बढ़ गया।


