SYL मुद्दे पर खैहरा का Tweet, CM भगवंत मान से की ये अपील

punjabkesari.in Monday, Apr 18, 2022 - 12:03 PM (IST)

चंडीगढ़: कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की तरफ से मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपील की गई है कि पंजाब के सबसे कीमती दरिया पानियों की लूट के लिए हरियाणा की सभी शरारती कोशिशों का सामना करने के लिए तैयार रहे। 

 

 

 

 खैहरा ने कहा कि हम पहले ही पिछले समय से गलतियों के कारण काफ़ी नुक्सान बर्दाशत कर चुके हैं और अब पंजाब का और पानी खोने के काबिल नहीं हैं। खैहरा की तरफ से यह ट्वीट एस.वाई.एल.(सतलुज -यमुना लिंक नहर) के मुद्दे को लेकर किया गया है, जिसको लेकर हरियाणा की तरफ से पंजाब के खिलाफ याचिका दायर की गई है।
 

Content Writer

Vatika