शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के पास लिखे मिले खालिस्तानी नारे, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Friday, Jul 22, 2022 - 01:18 PM (IST)

फिरोजपुर : फिरोजपुर के मुदकी कस्बे के एक गांव से  शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के पास खालिस्तानी नारे लिखे मिलने से हड़कंप मच गया।  जानकारी के अनुसार गांव की सड़क पर शहीद भगत सिंह की मूर्ति है, जिस पर सड़क के डिवाइडर पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे हुए मिले।

इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच की और नारे मिटा दिए।  पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल इस संबंध में कड़ी कार्रवाई की जा रही है और नारे लगाने वालों की तलाश भी पुलिस ने शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले इसी तरह के नारे संगरूर, जालंधर, होशियारपुर सहित राज्य के अन्य स्थानों पर भी लिखे गए थे। आए दिन ये नारे लिखने वाले शरारती तत्व इस घटना को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस इन पर नकेल कसने के लिए सख्त कार्रवाई भी कर रही है।

Content Writer

Vatika