खालिस्तानी संगठन से जुड़ें है जालंधर में गिरफ्तार किए गए 3 आतंकियों के तार

punjabkesari.in Friday, Oct 19, 2018 - 05:22 PM (IST)

जालंधर:  जालंधर के सिटी  इंस्टीट्यूट में से पकड़े गए कश्मीर के 3 आतंकवादियों का खालिस्तानियों के साथ लिंक होने का बड़ा खुलासा हुआ  है। यह खुलासा सिख फॉर जस्टिस के कानूनी सलाहकार गुरपतवंत सिंह पनूं ने किया है। यह संगठन गिरफ्तार किए गए आतंकियों की कानूनी सहायता करेगा। इससे साफ जाहिए है कि सिख फॉर जस्टिस के तार अंसार-गजवत-उल-हिन्द से कहीं न कहीं तार जुड़े हैं।

कश्मीर के मुसलमान रैफरैंडम 2020 के समर्थन में...

इन तीनों की पैरवी करने के लिए यह संगठन वकील भी मुहैया करवा सकता है। इस बारे में सिख फार जस्टिस ने बाकायदा ट्विटर पर एक पत्र भी जारी किया है, जिसमें जालंधर में गिरफ़्तार किए गए आतंकवादियों की कानूनी मदद करने की बात कही गई है। गुरपतवंत सिंह पनूं ने कहा कि कश्मीर के मुसलमान रैफरैंडम 2020 की उनकी मुहिम को समर्थन दे रहे हैं। लिहाजा उनके समर्थन के एवज में सिख फॉर जस्टिस इन कश्मीरी आतंकवादियों की कानूनी सहायता करेगा।  

ये है मामला....

गौरतलब है कि सीटी इंस्टीट्यूट के हॉस्टल में जालंधर व जेएंडके की पुलिस ने तीन आतंकियों की गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से असॉल्ट राइफल्स सहित विस्फोटक बरामद किए गए हैं।गिरफ्तार किए गए छात्रों में  जाहिद गुलजार , साथ मोहम्मद इदरिश शाह उर्फ नदीम, तथा यूसुफ रफीक भट्ट शामिल हैं। इन तीनों के इस खुलासे एक बात तो साफ हो गई है कि खालिस्तानी संगठन अपनी खालिस्तान की मांग को लेकर जाकिर मूसा का इस्तेमाल कर रहा था। यही वजह है कि मूसा ने खालिस्तानियों से पैसा लेकर पंजाब में अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया था। 

पंजाब में लड़कियों को नशे की लत लगवाना चाहता था मूसा....

अंसार-गजवत-उल-हिन्द का मुखिया मूसा गिरफ्तार किए गए आतंकियों की मदद से पहले पंजाब की लड़कियों को नशे की लत लगवाना चाहता था। नशे की लत लगने के बाद उन्हें घातक घटनाओं को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल करना चाहता था। मूसा का तीनों आतंकियों को हुक्कम था कि वह ऐसी लड़कियां तलाश करें जो अपनी अलग ही जिंदगी जीना चाहती हों। मूसा उनसे यह रिर्पोट रोजाना लेता था कि उनके संपर्क में अभी तक कितनी लड़कियां आई हैं। 

 

 

 

Suraj Thakur