कांग्रेसी समर्थकों ने किया अकाली नेता का बेरहमी से कत्ल

punjabkesari.in Sunday, Mar 24, 2019 - 10:10 PM (IST)

समराला (गर्ग): थाना समराला के अधीन गांव सेह में आज कथित तौर पर 4-5 कांग्रेसी समर्थकों ने गांव की महिला अकाली सरपंच के बेटे और यूथ अकाली नेता गुरा सेह का तेजधार हथियारों से हमला कर कत्ल कर दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। इस मामले में कथित दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार आज गांव सेह में पंचायती चुनावों के दौरान पैदा हुई सियासी रंजिश के चलते 4-5 नौजवानों का गांव की मौजूदा महिला अकाली सरपंच के बेटे गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरा सेह के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद इन नौजवानों ने गुरा सेह पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। पार्टीबाजी और पंचायती चुनावों के कारण हुए इस जानलेवा हमले में यूथ अकाली नेता गुरा सेह की मौत हो गई। 

घटना स्थल पर पहुंचे डी.एस.पी. समराला दविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस बारीकी से इस कत्ल की जांच में जुट चुकी है और किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

Mohit