गुरुद्वारा साहिब में नवविवाहिता को घेर खड़ी हो गई 5 महिलाएं, फिर जो हुआ...

punjabkesari.in Wednesday, May 24, 2023 - 05:35 PM (IST)

खन्ना (विपन): खन्ना पुलिस द्वारा धार्मिक स्थलों पर चोरी और लूटपाट करने वाली महिलाओं के गिरोह के 5 सदस्यों को काबू किया गया। इन्हें गुरुद्वारा रारा साहिब में एक महिला की सोने की चैन चोरी करने के बाद काबू किया गया। वारदात को अंजाम गुरुद्वारा साहिब के लंगर हॉल में दिया गया। इस घटना की सी.सी.टी.वी. फुटेज भी सामने आई है। फुटेज के बाद तुरंत हरकत में आई पुलिस ने 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया। इन महिलाओं का रिमांड हासिल कर पूछताछ शुरु कर दी गई है। सी.सी.टी.वी. फुटेज में देखा जा सकता है कि गुरुद्वारा रारा साहिब के लंगर हॉल में भीड़ के दौरान जब श्रद्धालु लंगर छकने के लिए बर्तन लेते हैं को इस दौरान चोर गिरोह की 5 महिलाएं एक नवविवाहिता को घेर लेती हैं।   

इस नवविवाहिता को घेरे में लेकर धक्का-मुक्की करते हुए उसके गले से सोने की चेन सहित लॉकेट उतार लिया जाता है। इसके बाद गिरोह की सदस्य महिलाएं मौके से फरार हो जाती है। सी.सी.टी.वी. फुटेज के बाद पुलिस हरतक में आई और इन महिलाओं को गिरफ्तार कर सोने की चेन और लॉकेट बरामद किया गया। इनकी पहचान लाजो, गुड्डी निवासी अलीपुर थाना सदर नाभा जिला पटियाला, रेनू, नेहा और बंती निवासी शाहपुर थाना शेरपुर जिला संगरुर के रुप में हुई है। 

डी.एस.पी. पायल हरसिमरत सिंह छेतरा ने बताया कि शिंगारा सिंह निवासी फतेहगढ़ बेट अपनी भतीजी रणदीप कौर सहित गुरुद्वारा रारा साहिब नत्मस्तक होने आए थे तो इस दौरान लंगर हॉल में श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा उठाते हुए उक्त 5 महिलाओं ने रणदीप कौर के गले से सोने की चेन सहित लॉकेट खीच लिया और मौके से भाग गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन महिलाओं को गिरफ्तार किया। उनके पिछले रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इन महिलाओं की गिरफ्तारी के साथ कई और वारदातें भी हल होंगी।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 


 

News Editor

Kalash